ग्राम पीपरछेडी गागरा में भगवान विश्वकर्मा की जयंती में शामिल हुए - लेख राम साहू

 


धमतरी :: आज ग्राम पंचायत पिपरछेडी जिला धमतरी में समस्त राजमिस्त्री संघ एवं ग्राम वासियों के तत्वाधान में भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई इस अवसर पर इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री ओंकार साहू विधायक धमतरी ने समस्त ग्राम वासियों एवं पूरे प्रदेश वासियों को विश्वकर्मा जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 

विश्वकर्मा जयंती हर साल 17 सितंबर को मनाई जाती है, जो निर्माण, सृजन और शिल्प के देवता भगवान विश्वकर्मा को समर्पित है। 



महत्व और परंपरा

दिव्य वास्तुकार: भगवान विश्वकर्मा को दुनिया का पहला इंजीनियर और देवताओं का शिल्पकार माना जाता है। आज मजदूर वर्ग बड़े-बड़े घर रास्ता एवं खेती का काम करके हम सबको समृद्ध बना रहे हैं छत्तीसगढ़ के किसान को पूर्व छग सरकार भूपेश बघेल की सरकार जो ₹2500 प्रति क्विंटल धान का मूल्य देने का काम शुरू किया जो की अभी सरकार होती तो₹3600 रेट किसानों को मिलती

इस कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे श्री लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली ने ग्राम वासियों को भगवान विश्वकर्मा  के संबंध में बताया  कि उन्होंने भगवान कृष्ण की द्वारिका नगरी, पांडवों की इंद्रप्रस्थ, और शिवजी के लिए सोने की लंका और रावण के पुष्पक विमान जिसे आज हवाई जहाज का नाम दिया गया है का निर्माण किया था। औजारों की पूजा: इस दिन कारखानों, फैक्टरियों, कार्यशालाओं (वर्कशॉप) और दुकानों में मशीनों तथा औजारों की विधि-विधान से पूजा की जाती है। 



श्रम का सम्मान: यह पर्व तकनीक, श्रम और कौशल के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक बड़ा माध्यम है।

श्री ढेलू राम बंजारे जी ने पूर्व विधायक श्री लेख राम साहू के बैलगाड़ी में रमन सिंह की सरकार को किसान के बोनस के संबंध में ग्राम खट्टी कार्यक्रम में ऐसा घेराव किया कि कार्यक्रम ही असफल हो गए ऐसे आंदोलन बहुत ही कम होता है लेख राम साहू के इस कार्य योजना से छत्तीसगढ़ के हर किसान को उसे समय बोनस का भुगतान डॉक्टर रमन सिंह की सरकार ने किया था

इस कार्यक्रम में ओंकार साहू विधायक धमतरी, लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद, श्रीमती मीना कौशिक सरपंच हेमलाल बंजारे उप सरपंच चंद्रकला बंजारे सरस्वती कंवर रेखा बाई उमाशंकर साहू रामस्वरूप यादव डोमार साहू उत्तम साहू दिनेश साहू महेंद्र कौशिक श्यामलाल निर्मलकर ढेलू राम बंजारे धूलेश्वर यादव जयपाल साहू गेंदलाल कंवर तोमरलाल साहू डोमन यादव उगेश्वर निर्मलकर मनोज साहू देव सिंह साहू भीमराव साहू मिथिलेश यादव एवं भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे

Previous Post Next Post