अधारी नवागांव वार्ड में भाईचारे की मिसाल अनुकरणीय, प्रथम ने कहा विकास का पर्याय केवल महापौर रामू रोहरा, द्वितीय कोई नहीं
धमतरी। मेरा सौभाग्य है कि विभिन्न कार्यक्रमों की व्यस्तता के चलते धमतरी के प्रथम नागरिक रामू रोहरा जी ने अधारी नवागांव वार्ड के भाईचारे का आनंद लेने का अवसर दही हांडी उत्सव पर मुझे और मेरे मित्रों को दिया। वास्तव में दही हांडी का पर्व साथी हाथ बढ़ाना के संदेश से लबरेज है, देखा जाए तो हांडी तक पहुंचाने की ऊंचाई को पाने के लिए प्रत्येक गोविंदा ऊपर चल रहे गोविंदा को विश्वास दिलाता है कि भरोसा रखिए मैं आपको गिरने नहीं दूंगा, और यही विश्वास हरफतराई की युवाओं को लगातार दूसरे साल अधारी नवागांव वार्ड में दही हांडी का विनर बनाता है। उक्त बातें समाजसेवी प्रथम रोहरा ने कही।
इस बार अधारी नवागांव वार्ड में आयोजित दही हांडी उत्सव की विशेषता यह थी कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में धमतरी नगर निगम के प्रथम नागरिक रामू रोहरा जी के पुत्र अर्थात धमतरी के प्रथम युवा, समाजसेवी प्रथम रोहरा जी थे। कार्यक्रम की शुरुआत से लेकर इनाम वितरण तक लगातार 3 घंटे कार्यक्रम का आनंद ले रहे प्रथम रोहरा ने कहा कि उनके लिए इस वार्ड का भाईचारा रोमांचित करने वाला है। एक तरह से भारत के सांप्रदायिक सद्भाव का यहां सजीव चित्रण देखने को मिला। यहां के युवा आपस में मिलकर जिस उत्साह के साथ कार्यक्रम की व्यवस्था में लगे थे और किसी पुलिस सुरक्षा की जरूरत नहीं पड़ी यह साबित करता है कि यहां के युवा यहां की शांति को बनाए रखने में एक दूसरे का पूरा-पूरा साथ देते हैं। युवाओं के विकास को लेकर मन में पनप रहे जिज्ञासा को महसूस करते हुए समाजसेवी प्रथम रोहरा ने कहा कि विकास का कोई काम नहीं रुकेगा कुछ महीने भर ही और रुक जाइए लगातार इतने कम होंगे कि आप गिनते थक जाएंगे। लगभग सभी काम के टेंडर लग चुके हैं कुछ के टेंडर आ चुके हैं और कुछ काम चालू होने वाले हैं। उमंग चौक का सौन्दर्यीकरण आपके पार्षद की मांग के अनुरूप ही बनेगा,और यह संरक्षित जगह धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ लोगों के पारिवारिक कार्यक्रमों का भी एक अच्छा जरिया साबित होगा।
पार्षद तल्लीनपुरी गोस्वामी ने कहा कि जिस तरह से रेलवे ट्रैक के पास नहर पर क्रॉस नाली बनाई गई है इस तरह के आधारभूत काम वार्ड में होंगे जो सालों साल लोगों को राहत देते रहेंगे, लगभग सभी तरफ के रोड और नालियां पास हो चुके हैं बारिश के तुरंत बाद लगातार केवल और केवल विकास के कार्य आपको दिखेंगे। मंच पर उपस्थित युवा नेता शरद कुमार साहू ने कहा कि उन्हें महापौर रामू रोहरा की कार्यशैली पर पूरा भरोसा है कि वह 20 साल के विकास के अकाल को दूर कर देंगे। इसमें समाजसेवी प्रथम रोहरा का योगदान भी कुछ कम नहीं होगा। युवा तुर्क अविनाश साहू ने इस अवसर पर कहा कि हमें अपनी संस्कृति को बचाए रखने के लिए धार्मिक कार्यक्रमों एवं आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। जिस सेवा भाव से समाजसेवी प्रथम रोहरा युवाओं का संबल बनने के लिए आगे से आगे सहयोग कर रहे हैं वह उत्साहवर्धन के लिए किसी ऑक्सीजन से कम नहीं। होमेन्द्र उर्फ़ चिंटू बघेल ने कहा कि जिस जोश और उत्साह के साथ वार्ड के लोगों ने आयोजन समिति का साथ दिया है यदि इसी तरह सहयोग मिलता रहे तो और भी अच्छे कार्यक्रम भविष्य में युवा समाजसेवी प्रथम रोहरा द्वारा संपन्न कराए जाएंगे। संजू साहू ने कहा कि किसी भी देश की ताकत वहां के युवा होते हैं युवाओं को नशे के चंगुल से निकलकर संस्कृति संस्कार के संवर्धन में जुड़ जाना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन कर रहे त्रिभुवन महाराज, धनेश नवरंग,अजय फूटान और अजय साहू ने कहा कि यह अधारी नवागांव वार्ड का सौभाग्य है कि यहां पर सभी वर्ग के लोग एक दूसरे का पूरा सहयोग करते हैं और शांतिपूर्ण माहौल में बड़े से बड़ा कार्यक्रम बड़ी आसानी से संपन्न हो जाता है।
आपको बता दें दही हांडी में शामिल होने कई ग्रुप पहुंचे हुए थे लेकिन नियमों के तहत तीन टीम ही क्वालीफाई कर पाई जिनमें हरफतराई, मक्केश्वर वार्ड ग्रुप, और अधारी नवागांव वार्ड ग्रुप शामिल थे। जिसमें से हरफतराई ग्रुप ने बाजी मारकर प्रथम पुरस्कार पर अपना कब्जा किया। दही हांडी कार्यक्रम से पहले अनेक उत्साहवर्धन कार्यक्रम संपन्न हुए जिनमें महिला और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मंच पर मुख्य अतिथि प्रथम रोहरा के साथ पार्षद तल्लीनपुरी गोस्वामी, शरद साहू, संजू साहू, वेद प्रकाश, सोहन कुमार, प्रेम प्रकाश एवं विकास राठी मुख्य रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था बनाए रखने में दयाशंकर श्रीवास्तव, डमन लाल सिन्हा, टिकेश्वर ध्रुव, लालू यादव, मोहन निषाद, गोविंद साहू, विनोद साहू, सुरेश बघेल, सोनू नवरंग, युवराज साहू, अशफाक भाई ,अफजल भाई, सोनू भाई, धनेंद्र बघेल, नरोत्तम साहू, किरण साहू, रमन साहू, करण साहू, रवि फूटान, राजा फूटान, राजा यादव, योगेश साहू, लोमस साहू, निलेश साहू, डेमन साहू, प्रकाश साहू, मनीष साहू, संतोष साहू, जीवधन नेताम, राजू नवरंग, प्रीत राम यादव, दीपक फुटान, कमलेश निषाद, संतोष निषाद समेत सैकड़ो की संख्या में युवा जुटे हुए थे।



