एक और खुशखबरी... अछोटा में महानदी पर बनेगा फोरलेन नया पुल, 94 करोड़ रुपये की मिलेगी अतिशीघ्र स्वीकृति

महापौर रामू रोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात कर उठाया  मुद्दा, लंबे समय से जर्जर पुल के स्थान पर नए पुल की थी ज़रूरत 

धमतरी। धमतरी शहर और आसपास के क्षेत्र को जल्द ही एक बड़ी अधोसंरचना परियोजना की सौगात मिलने जा रही है। सिहावा चौक से भोयना फ़ोर लेन की 121  करोड़ के सड़क की स्वीकृति जिसका निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है महानदी पर अछोटा में फोरलेन नए पुल का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए 94  करोड़ रुपये की माँग रखी है। लंबे समय से जर्जर पुल के स्थान पर नए पुल के निर्माण की मांग की जा रही थी। इस संबंध में महापौर रामू रोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव से मुलाकात कर पुल की जर्जर स्थिति से अवगत कराया और नए पुल के निर्माण के स्वीकृति की मांग रखी ।महापौर रामू रोहरा ने बताया कि सिहावा चौक से भोयना तक फ़ोर लेन की स्वीकृति , इस बिज़ के निर्माण बिना अधूरी है अछोटा में महानदी पर स्थित पुराना पुल लंबे समय से जर्जर अवस्था में है। क्षेत्र में आवागमन की बढ़ती जरूरतों और सुरक्षित यातायात को ध्यान में रखते हुए यहां नए पुल का निर्माण आवश्यक था। इस महत्वपूर्ण मांग को लेकर उन्होंने प्रदेश सरकार के समक्ष लगातार पहल की। बजट में भी इस परियोजना के लिए प्रावधान किया गया था। इस 94 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिलने से नए फोरलेन पुल के निर्माण का रास्ता प्रशस्त होगा

नए फोरलेन पुल के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने, यातायात व्यवस्था को बेहतर करने और सड़क संपर्क को मजबूती प्रदान करने में मदद मिलने की उम्मीद है। साथ ही, पुराने जर्जर पुल के स्थान पर आधुनिक ब्रिज बनने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।

महापौर रामू रोहरा ने इस महत्वपूर्ण परियोजना के आगे बढ़ने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा और सांसद रूपकुमारी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “अछोटा  में महानदी पर नए फोरलेन पुल की षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में बजट में जोड़ना एक महत्वपूर्ण कदम था । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में प्रदेश में सड़क एवं अधोसंरचना विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। धमतरी के विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आगे भी लगातार प्रयास किए जाते रहेंगे।”

महापौर ने कहा कि धमतरी में सड़क, पुल और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार क्षेत्र की विकास यात्रा को गति देगा। अछोटा में प्रस्तावित फोरलेन पुल इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना साबित होगा।

Previous Post Next Post