महापौर रामू रोहरा ने ग्राम सेमरा बी में 2.47 करोड़ की लागत से स्टाप डैम निर्माण का किया भूमिपूजन

 धमतरी/ ग्राम सेमरा बी में 2.47 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले स्टाप डैम निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महापौर नगर निगम धमतरी जगदीश रामू रोहरा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद ने की।




कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में जिला पंचायत सभापति मोनिका देवांगन, जनपद पंचायत अध्यक्ष अंगीरा धुव, उपाध्यक्ष केशव साहू, मंडल अध्यक्ष मिश्री पटेल, जिला मंत्री हेमंत चन्दाकर, महामंत्री राजीव चन्दाकर, आनंद मेश्राम, निरंजन साहू, मंत्री याददाम साहू, पूर्व सरपंच राधिका साहू, ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्टाप डैम का निर्माण ग्राम सेमरा बी और आसपास के क्षेत्रों के लिए विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे न केवल जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा, जिससे उनकी खेती और आय में भी वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है और इस प्रकार की परियोजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाती हैं।




महापौर रोहरा ने आगे कहा कि केंद्र में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देशभर में जल संरक्षण और ग्रामीण विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के मार्गदर्शन में प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिली है, जिसका लाभ सीधे गांवों तक पहुंच रहा है। उन्होंने इन दोनों नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच के कारण ही आज ऐसे जनहितकारी कार्य संभव हो पा रहे हैं।

उन्होंने ग्राम पंचायत एवं ग्रामीणों को बधाई देते हुए कहा कि इस निर्माण कार्य के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में जल संकट काफी हद तक समाप्त होगा और गांव विकास की नई दिशा में आगे बढ़ेगा।

कार्यक्रम में सरपंच श्रवण साहू, उपसरपंच घनश्याम निषाद, सचिव केशव राम साहू, रोजगार सहायक लोचन पटेल एवं पंचगण- पवन साहू, रूपेच साहू, कामदेव जांगडे, हेमंत यादव, पुप्पा निषाद, नंदनी साहू, झरना दीवाद, योगेश्वरी निषाद, चबिला निषाद, लता बाई साहू, तरूणा साहू सहित समस्त ग्रामवासियों ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया और गांव के विकास के लिए निरंतर सहयोग का संकल्प लिया।

Previous Post Next Post