धमतरी नवरात्र के शुभ अवसर पर केपीएस धमतरी के विद्यार्थियों को दुर्गा पंडालों का भ्रमण कराया गया। बच्चों ने माता दुर्गा की भव्य प्रतिमाओं के दर्शन किए और विविध पंडालों की सुंदर सजावट का आनंद उठाया।
इस अवसर पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों को नवरात्रि पर्व के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी।
पंडाल पहुँचने पर वहाँ का मनमोहक दृश्य देखकर सभी बच्चे आश्चर्यचकित हो गए। माँ दुर्गा की विशाल प्रतिमा फूलों, लाइटों और सजावट से अलंकृत थी। वातावरण में ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की मधुर ध्वनि गूँज रही थी। विद्यार्थियों ने अनुशासन के साथ माँ दुर्गा के दर्शन किए और श्रद्धा से प्रणाम कर आशीर्वाद लिया।
इस भ्रमण से विद्यार्थियों को न केवल धार्मिक अनुभव मिला बल्कि हमारी परंपराओं और संस्कृति की झलक भी देखने को मिली। सभी बच्चों ने इस यात्रा को आनंददायक और प्रेरणादायक बताया।
विद्यालय की प्राचार्या पूजा सिंह ने बताया कि ऐसे आयोजन से बच्चों में भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति श्रद्धा और ज्ञान का विकास होता हैं।
