महापौर रामू रोहरा का काम बोलता है, अधारी नवागांव वार्ड में पानी तो भर रहा,पर उतनी ही रफ्तार से निकल जा रहा है - तल्लीनपुरी गोस्वामी

धमतरी। नेशनल हाईवे पर बन रहे स्पेशल डिवाइडर कभी-कभी भ्रम में डाल देता है कि हम धमतरी में ही है कि किसी नए शहर में। मेरे ख्याल से ऐसा उन सबके साथ होता होगा जिन्हें धमतरी में हो रहे विकास कार्यों की खुशी होगी। धमतरी नगर निगम में इस बारिश के बाद इतने सारे काम दिखेंगे कि उंगलियों के पोर कम पड़ेंगे। धमतरी नगर निगम की चर्चा तो प्रदेश स्तर में होने लगी है क्योंकि इस तरह का काम आज तक नहीं हुआ जिसमें बस स्टैंड ऑडिटोरियम, नालंदा परिसर, नेशनल हाईवे में डिवाइडर निर्माण, लगभग सभी वार्डों में रोड नाली का काम नए वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का काम और न जाने कितने.

बारिश का इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे थे इससे पहले सभी बड़े नालों की सफाई महापौर के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग और उनके कर्मचारियों ने बखूबी निपटाया। लेकिन जिन वार्डों में निकासी की समस्या अभिशाप की तरह थी, अर्थात जहां का पानी वार्ड में ही पड़ा रहता था बाहर की ऊंची नालियों में नहीं आ पाता था उनके लिए महापौर ने अपनी दूर दृष्टि का इस्तेमाल किया, कुछ वार्डों में उनका विजन साफ दिख रहा है और कुछ में बहुत जल्द दिखेगा। अधारी नवागांव वार्ड में लाखों-करोड़ों नहीं बल्कि महापौर जी के द्वारा उपलब्ध कराए गए तीन बड़े और हैवी ह्यूमन पाइप लंबाई लगभग 24 फीट, और पार्षद निधि के ढाई लाख रुपए में ऐसा निर्माण किया गया है कि भारी बारिश में कुछ घंटे में ना सही वर्षा के अनुपात में पानी निकासी आसान हो गई है। 

जी हां स्टेशन पारा, वन विभाग डिपो, एफसीआई गोदाम, अधारी नवागांव वार्ड और दानी टोला जालमपुर की ओर से बड़े नालियों के माध्यम से आ रहा पानी ओवर फ्लाइंग कर किसानों के खेतों तक जा रहा है और जहां से इस पानी को मिल गया है एक नया रास्ता नहर में जाने का। सिंचाई विभाग के एसडीओ पी आर ध्रुव इंजीनियर कमलेश ठाकुर उनके सहयोगी मनीष साहू ने महापौर की मंशा को पूरी तल्लीनता के साथ समझा और पार्षद तथा वार्ड वासियों के इच्छा अनुरूप ठेकेदार किशोर जायसवाल ने ऐसा बेहतरीन निर्माण कराया है कि लगातार पानी की निकासी हो रही है नहर में इस जावक को देखकर लोग कहने लगे हैं कि कहीं गंगरेल बांध का कोई गेट तो नहीं खुल गया कि इतनी मात्रा में पानी की निकासी खेतों के माध्यम से हो रही है। 



आपको बता दें अधारी नवागांव वार्ड से होकर गुजरने वाला नहर मार्ग जो भविष्य में हरफतराई और शंकरदाह से नेशनल हाईवे को जोड़ेगा। वह बीटी रोड निर्माण भी 3 करोड़ की लागत से चालू हो चुका है। वार्ड की नालियों की समस्या का रास्ता भी इसी नहर के बाजू से होकर निकलेगा क्योंकि बस्ती निचली है और लगातार नेशनल-स्टेट हाईवे उठता जा रहा है इस आधार पर फोरलेन बनने की स्थिति में अधारी नवागांव वार्ड काफी निचली बस्ती हो जाएगी ऐसी स्थिति में वार्ड के पीछे के हिस्से अर्थात नहर की ओर से बाजू से नाली निकालकर ले जाने से ही अधारी नवागांव वार्ड की निकासी समस्या हमेशा के लिए दुरुस्त हो सकेगी।



Previous Post Next Post