कृष्णा पब्लिक स्कूल में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

 धमतरी - कृष्णा पब्लिक स्कूल में विश्व आदिवासी दिवस उत्साह एवं जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को आदिवासी दिवस के महत्व तथा देश की विभिन्न आदिवासी जनजातियों, उनकी संस्कृति, परंपराओं और जीवनशैली के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को महान आदिवासी योद्धा भीमा नायक के जीवन और उनके संघर्ष पर आधारित फिल्म भी दिखाई गई। फिल्म के माध्यम से बच्चों ने जाना कि भीमा नायक ने अपने साहस, वीरता और देशप्रेम के साथ अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष किया था।

फिल्म से विद्यार्थियों ने साहस, देशभक्ति, एकता, आत्मसम्मान और अपनी संस्कृति एवं विरासत के प्रति गर्व की सीख ली। बच्चों ने यह भी समझा कि आदिवासी समाज ने देश के स्वतंत्रता संग्राम और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में आदिवासी समुदाय के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और अपनी सांस्कृतिक विरासत को समझने की भावना विकसित करना था।

Previous Post Next Post