फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, बाल मेला और मनोरंजक खेलों ने बच्चों के उत्साह को बनाया यादगार
धमतरी। बाल दिवस के अवसर पर KPS स्कूल में नर्सरी के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने आकर्षक वेशभूषा में अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया।
इस अवसर पर शिक्षिकाओं ने बच्चों को पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन एवं बाल दिवस के महत्व की जानकारी दी। वहीं बाल मेले में बच्चों ने भेल और आटा मैगी बनाकर खूब आनंद लिया।
कार्यक्रम में कुर्सी दौड़, बॉल बैलेंसिंग सहित कई मनोरंजक खेलों का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विद्यालय की प्राचार्या पूजा सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में शिक्षकों एवं समस्त स्टाफ के समर्पण और सहयोग की सराहना की।
शिक्षकों एवं स्टाफ के सामूहिक प्रयासों से बच्चों की हँसी और उमंग ने विद्यालय परिसर को उत्सवमय बना दिया। KPS परिवार ने सभी बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
