धमतरी : नवरात्र पर्व के नवमीं के अवसर पर नए बस स्टैंड धमतरी में हर साल की परंपरा को कायम रखते हुए इस वर्ष भी ऑटो ऑनर्स एसोसिएशन, बस मालिक संघ एवं चालकों की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया. दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक चले इस भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया.
इस आयोजन में ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई. बस स्टैंड परिसर में आयोजित भंडारे के माध्यम से सेवा और आपसी सहयोग का संदेश दिया गया. आयोजन में ऑटो चालकों, बस मालिकों और बस स्टैंड से जुड़े सदस्यों की सहभागिता देखने को मिली.
इस अवसर पर साहिल अहमद, राहुल गुप्ता, राजू गुप्ता, समद खान, संतोष अहिरवार, सद्दाम खान, उबेद राजा, छोटे नानू, अंकित सोनी, होरीलाल, विजय शर्मा, कृष्ण कुमार साहू, सातम सिंह राजपूत, हसीब भाई, गोविंद साहू, शंकर साहू, साबू, दादू खान, गीत कुमार और अशफाक भाई सहित बस स्टैंड परिवार के सदस्य उपस्थित रहे.
आयोजकों की इस पहल ने बस स्टैंड परिसर में सामूहिक सहभागिता और सेवा भावना की परंपरा को आगे बढ़ाया.


