धमतरी - लाल बगीचा वार्ड क्रमांक 03 में पार्षद एवं सभापति (विधि एवं सामान्य प्रशासन विभाग) हिमानी भागवत साहू परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं। इस अवसर पर उन्होंने बाबा जी के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सत्य, अहिंसा, समानता और मानवता का मार्ग ही समाज को सही दिशा देता है। उन्होंने सभी समाजजनों से गुरु घासीदास जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा सामाजिक एकता, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने का आह्वान किया.
