DHAMTARI : कृष्णा पब्लिक स्कूल रत्नाबांधा में 24 मार्च से निःशुल्क समर कैंप

  धमतरी। कृष्णा पब्लिक स्कूल, धमतरी द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए 24 से 29 मार्च तक फ्री समर कैंप का आयोजन केपीएस किड्स, गली नंबर 4 विवेकानंद कालोनी, रत्नाबांधा में किया जा रहा है। इस समर कैंप में 14 साल तक के किसी भी विद्यालय के बच्चे भाग ले सकते हैं। समर कैंप के दौरान सभी बच्चों के लिए परिवहन (Transportation) की सुविधा भी निःशुल्क रहेगी।

समर कैंप में विद्यार्थियों के लिए अनेक रोचक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियाँ एवं खेल शामिल किए गए हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और कौशल का विकास किया जाएगा।


विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को इस समर कैंप में भाग लेने के लिए अवश्य प्रोत्साहित करें, ताकि वे छुट्टियों का सदुपयोग करते हुए कुछ नया सीख सकें और अपनी प्रतिभा को निखार सकें।

पंजीयन के लिए संपर्क करें। 

9993-9992-32, 9009-47-3600

Previous Post Next Post