जननायक अजय चंद्राकर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का तांता, धमतरी के भाजपा नेताओं ने रायपुर पहुंचकर दी बधाई

 रायपुर/धमतरी। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कुरुद विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक अजय चंद्राकर के जन्मदिन के अवसर पर मंगलवार को शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। प्रदेशभर से भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए स्वस्थ, सुखमय और दीर्घायु जीवन की कामना की।

जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर धमतरी जिले के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रायपुर स्थित उनके निवास पहुंचकर आत्मीयता के साथ शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस दौरान नेताओं ने अजय चंद्राकर के लंबे सार्वजनिक जीवन, उनकी राजनीतिक कार्यशैली तथा क्षेत्र के विकास में दिए गए योगदान की सराहना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि अजय चंद्राकर ने हमेशा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी है और अपने नेतृत्व से प्रदेश की राजनीति में एक अलग पहचान बनाई है।

भाजपा नेताओं ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि उनके अनुभव, मार्गदर्शन और नेतृत्व का लाभ आने वाले समय में भी प्रदेश एवं क्षेत्र की जनता को मिलता रहेगा। जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर शशि पवार, नागेंद्र शुक्ला, अजय नाहटा, कविन्द जैन, महेंद्र खंडेलवाल, बशीर अहमद, बीथिका विश्वास, रेशमा शेख सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने अजय चंद्राकर के साथ सौहार्दपूर्ण मुलाकात कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

गौरतलब है कि अजय चंद्राकर छत्तीसगढ़ की राजनीति का एक जाना-पहचाना चेहरा हैं। उन्होंने मंत्री रहते हुए विभिन्न विभागों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया और प्रदेश के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया। अपने सहज व्यवहार, स्पष्ट वक्तव्य और जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता के कारण वे कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच विशेष रूप से लोकप्रिय हैं। यही कारण है कि उनके जन्मदिन के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंचे और उनके प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।



Previous Post Next Post