धमतरी/भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की पावन रथ यात्रा महापर्व के शुभ अवसर पर नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर श्री जगदीश रामू रोहरा ने समस्त नगर एवं जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
महापौर श्री रामू रोहरा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा भारतीय संस्कृति, आस्था, सेवा, समर्पण और सामाजिक समरसता का महान प्रतीक है। यह महापर्व सभी समाजों को एक सूत्र में जोड़ते हुए प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश देता है। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का संचार हो तथा प्रदेश और देश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर रहे।
उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ की कृपा से धमतरी नगर सहित पूरे प्रदेश में खुशहाली, समृद्धि और जनकल्याण का वातावरण बना रहे। महापौर ने नागरिकों से रथ यात्रा महापर्व को श्रद्धा, उत्साह एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा सामाजिक एकता और भाईचारे को सुदृढ़ करने का आह्वान किया।
महापौर श्री रामू रोहरा ने भगवान जगन्नाथ से सभी नागरिकों के सुखमय, समृद्ध एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए एक बार पुनः रथ यात्रा महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
