भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की दी बधाई, क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना की

धमतरी- आस्था और भक्ति के महापर्व भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू ने प्रदेशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

रंजना साहू ने अपने संदेश में कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा हमें सेवा, समर्पण और सामाजिक समरसता का संदेश देती है। उन्होंने महाप्रभु से प्रार्थना की कि वे सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य प्रदान करें।

उन्होंने कहा, "महाप्रभु जगन्नाथ की कृपा से हमारे क्षेत्र में खुशहाली आए, किसानों की फसल अच्छी हो और हर घर में सुख-शांति बनी रहे। रथ यात्रा का यह पावन पर्व हम सबको एकता और भाईचारे के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।"



Previous Post Next Post