छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 का भव्य आयोजन।
धमतरी जिला मुख्यालय स्थित एकलव्य खेल परिसर में आयोजित राज्योत्सव 2026 का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुरूद विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक अजय चंद्राकर रहे।
इस भव्य आयोजन में छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपराओं, समृद्ध लोकसंस्कृति, कला एवं प्रदेश के विकास की गौरवगाथा की सुंदर झलक देखने को मिली।
इस अवसर पर धमतरी के कुश्ती क्षेत्र को अपनी प्रतिभा एवं उपलब्धियों से प्रदेश और देश में पहचान दिलाने वाले प्रसिद्ध पहलवान लक्ष्मण लाल साहू का सम्मान किया जाना हम सभी के लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय रहा।
ऐसी प्रतिभाएं हमारे जिले की पहचान हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत भी हैं।
छत्तीसगढ़ महतारी के गौरव, संस्कृति और विकास को समर्पित राज्योत्सव 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।
