राज्य स्तरीय धन्वंतरी प्रतिष्ठा सम्मान से सम्मानित डॉ. दिनेश नाग एवं धीवर समाज के पदाधिकारियों ने महापौर रामू रोहरा का जताया आभार


निगम कार्यालय पहुंचकर महापौर से की सौजन्य मुलाकात, सम्मान एवं शुभकामनाओं के लिए व्यक्त किया धन्यवाद

धमतरी राज्य स्तरीय धन्वंतरी प्रतिष्ठा सम्मान से सम्मानित डॉ. दिनेश नाग ने धीवर समाज के पदाधिकारियों एवं समाजजनों के साथ नगर निगम कार्यालय पहुंचकर महापौर श्री जगदीश ‘रामू’ रोहरा से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान डॉ. दिनेश नाग एवं समाज के पदाधिकारियों ने सम्मान प्राप्त होने पर महापौर द्वारा दी गई बधाई एवं शुभकामनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर समाजजनों ने कहा कि महापौर श्री रामू रोहरा द्वारा डॉ. दिनेश नाग की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया जाना सराहनीय है। महापौर ने भी डॉ. नाग को पुनः बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि धमतरी जिले के लिए गौरव का विषय है। आयुर्वेदिक चिकित्सा शिक्षा एवं शोध-अनुसंधान के क्षेत्र में उनका योगदान समाज और युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

इस दौरान परमेश्वर फूटान (संरक्षक, छत्तीसगढ़ धीवर समाज महासभा), नर्मदा प्रसाद जगबेडहा (अध्यक्ष), सोहन धीवर (सचिव), सोनू नाग (कोषाध्यक्ष), कृष्णा चंपालाल हिरवानी (प्रदेश संयोजक, मत्स्य पालन प्रकल्प, किसान मोर्चा), प्रमोद हिरवानी सहित धीवर समाज के अन्य पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे।



Previous Post Next Post