नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक भावना पाण्डेय से हिन्दू जागरण मंच की सौजन्य भेंट, सामाजिक एवं धार्मिक विषयों पर हुई सार्थक चर्चा

हिन्दू जागरण मंच जिला धमतरी के जिला संयोजक  पुरुषोत्तम निषाद के  नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने जिले की नवपदस्थ जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पाण्डेय से सौजन्य एवं आत्मीय मुलाकात कर उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।



इस अवसर पर हिन्दू जागरण मंच के प्रतिनिधिमंडल ने जिले से जुड़े विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक विषयों पर जिला पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकृष्ट कराया। आगामी श्री गणेश स्थापना एवं गणेश उत्सव के संबंध में चर्चा करते हुए प्रतिनिधिमंडल ने सनातन धर्म की मूल परंपरा के अनुरूप मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमाओं को बढ़ावा देने तथा प्लास्टर ऑफ पेरिस (POP) से बनी प्रतिमाओं पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने की मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मिट्टी की प्रतिमाएं पर्यावरण के संरक्षण के साथ-साथ भारतीय संस्कृति एवं परंपरा के अनुरूप भी हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पाण्डेय ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना तथा सामाजिक सौहार्द, कानून व्यवस्था एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया।

मुलाकात के दौरान हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने संगठन द्वारा समाजहित, राष्ट्रहित, गौ-संरक्षण, सांस्कृतिक जागरण एवं सनातन मूल्यों के संरक्षण हेतु किए जा रहे विभिन्न कार्यों से भी जिला पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया।

इस अवसर पर प्रांत कार्यकारिणी सदस्य (युवा आयाम) दीपक सिंह ठाकुर, जिला सहसंयोजक चित्रेश साहू, डाकेश्वर साहू, प्रतीक सोनी, सनत साहू, युवा आयाम जिला संयोजक सत्यम सिन्हा, नगर संयोजक अभिषेक साहू, नगर सहसंयोजक संजय साहू एवं शिवांश पटवा उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post