कृष्णा पब्लिक स्कूल KIDS के विद्यार्थियों ने किए गणेश पंडाल के दर्शन

धमतरी। Krishna Public School, KIDS, Dhamtari के विद्यार्थियों ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर *विवेकानंद कॉलोनी स्थित गणेश पंडाल का भ्रमण किया।* शिक्षकों के साथ पहुँचे विद्यार्थियों ने भगवान श्री गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना में सहभागिता की और बप्पा का आशीर्वाद लिया।



विद्यालय की ओर से लड्डू, केले एवं श्रीफल का प्रसाद अर्पित किया गया। साथ ही, गणेश पंडाल समिति को भगवान श्री गणेश का फोटो फ्रेम भेंट कर आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को भगवान गणेश से जुड़े ज्ञान, विनम्रता एवं सदाचार के मूल्यों से परिचित कराया गया। यह भ्रमण बच्चों के लिए आस्था, संस्कार एवं भारतीय संस्कृति से जुड़ने का सुंदर अवसर रहा।


Previous Post Next Post