धमतरी - 6वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 24 सितंबर 2026 से 27 सितंबर 2026 तक राजनांदगांव में बालक एवं बालिका 17 वर्ष से कम आयु वर्ग का हां की प्रतियोगिता सम्पन्न हुईl जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलोनी के कक्षा दसवीं का छात्र सचिन साहू पिता कीर्तन साहू ने हॉकी में मेडल जीता राज्य स्तरीय ए हॉकी प्रतियोगिता में सचिन ने रायपुर जोन की तरफ से खेलते हुए यहां कांस्य पदक प्राप्त किया इस प्रतियोगिता में रायपुर जोन के अलावा बिलासपुर, सरगुजा ,बस्तर एवं मेजबान दुर्ग संभाग की टीम ने हिस्सा लिया था सचिन की इस उपलब्धि से यह साबित होता है कि लगन मेहनत और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य संभव नहीं है सचिन के उत्कृष्ट प्रदर्शन रायपुर जोन एवं जिला धमतरी के साथ-साथ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम सलोनी का भी नाम रोशन किया है।
Tags
NEWS
